Hindi News / news / नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 फीट रास्ते को लेकर हुआ था...

नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 फीट रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Feb 16, 2020, 7:48:03 PM

नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 फीट रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

- फ़ोटो

NALNDA: महज तीन फीट रास्ता के लिए बदमाशों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला. हत्या का आरोप पडोसी पर लगा है. घटना नालंदा थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव की है.

एक आरोपी गिरफ्तार

रौशन सिंह की हत्या के बाद परिजनों ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. जिसे बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. 

कई घायल

मारपीट में रौशन का भाई आयुष रंजन, पत्नी अंशु देवी भी जख्मी हो गयी है. उनका इलाज अस्पताल में कराया गया. थाना प्रभारी शशिरंजन ने बताया कि मृतक की मां सुनैना देवी ने मोहन सिंह, उसके बेटे चिट्टू, बिट्टू और साला सुधीर के खिलाफ एफआईआर करायी है. एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया गया है.