Hindi News / news / तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Mar 04, 2020, 7:11:14 AM

तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

- फ़ोटो

NALANDA:  तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र काको बिगहा गांव के पास की है.

मृतक काको बिगहा विकास कुमार और नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेल्दरिया प्रेम कुमार था. बताया जाता है कि प्रेम अपनी बाइक से विकास को छोड़ने उसके घर काको बिगहा जा रहा था. इसी दौरान घर के ही पास ही खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने के बाद ट्रक के अंदर जा घुसा. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गई. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक दोस्त थे.