ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पूजा पंडाल में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, नाराज पिता ने पीट-पीटकर कर उतार दिया प्यार का बुखार

NALNDA: प्रेमी ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने ही पंडाल में प्रेमिका के साथ शादी कर ली. शादी के बाद अपने ससुराल पहुंच गया. जब इसकी जानकारी उसे पिता को हुई तो वह समधि के घर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA:  प्रेमी ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने ही पंडाल में प्रेमिका के साथ शादी कर ली. शादी के बाद अपने ससुराल पहुंच गया. जब इसकी जानकारी उसे पिता को हुई तो वह समधि के घर पहुंच गए और बेटे-बहू और समधी की पिटाई कर दी. यह घटना नालंदा के नगर थाना के सालूगंज मोहल्ले की है. 

हॉस्पिटल में कराया गया तीनों को भर्ती

जख्मी समधि मनोज कुमार यादव, उनके दामाद शेखपुरा के गिरिंडा चौक निवासी आशीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि, मामूली रूप से जख्मी दूल्हन का इलाज निजी क्लिनिक में हुआ. युवक ने बुधवार की रात मणिराम अखाड़ा पर युवती से प्रेम विवाह किया. शादी में दुल्हन पक्ष के परिवार मौजूद थे. दूल्हे के पिता नवल यादव को सुबह में शादी की जानकारी मिली तो वह अपने सहयोगियों के साथ समधी के घर आ गए और मारपीट कर सभी को जख्मी कर दिया. पीड़ित मनोज कुमार ने एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है.

3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घायल युवक ने बताया कि उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह प्रेमिका से ही शादी करना चाहता था, लेकिन मेरे पिता इसको लेकर तैयार नहीं थे. जब प्रेमिका ने अपने परिजनों से बात की तो वह तैयार हो गए. इस कारण अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ उसने शादी कर ली. जिससे नाराज होकर पिता ने मारपीट की.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता