Hindi News / news / नालंदा में उपसरपंच पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में उपसरपंच पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2022, 11:26:03 AM

नालंदा में उपसरपंच पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां उपसरपंच पति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना जिले में तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कोरामा पंचायत की है। दरअसल, उपसरपंच पति अपने ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।



घटना के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गया। ग्रामीणों ने रास्ते में पड़े शव को देखा तो उनके बीच हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई। 



फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या किसने और क्यों की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।