ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: शादी के बाद भी चल रहा था प्रेमी से अफेयर, परिजनों को भनक लगी तो युवक का किया खौफनाक अंत

NALANDA: बिहार में एक प्रेमी को प्रेमिका के शादी के बाद भी प्यार करना भारी पड़ गया. बता दें जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके ब

 बिहार: शादी के बाद भी चल रहा था प्रेमी से अफेयर, परिजनों को भनक लगी तो युवक का किया खौफनाक अंत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

NALANDA: बिहार में एक प्रेमी को प्रेमिका के शादी के बाद भी प्यार करना भारी पड़ गया. बता दें जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


बता दें घटना पीरबिगहा ओपी थाना इलाके में का है जहां युवक का शव मिला. मृतक की पहचान पीरबिगहा ओपी थाना इलाके के लहासी बिगहा गांव निवासी कपिल प्रसाद यादव के 22 साल के बेटे पिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि पिंटू कुमार का खुदागंज थाना इलाके के एक गांव के युवती से प्यार करता था. 


वही जब पिंटू कुमार से युवती की प्रेम प्रसंग की भनक युवती के परिजनों लगी तो जल्द ही 21 मई को उसकी शादी करा दी गई. शादी के बाद भी युवक और युवती फोन से बात कर रही थी. शादी के कुछ दिन बाद छह जून को प्रेमिका अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ भाग गई. भागने के बाद युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. 


इस मामले में पिंटू के भाई सिंटू कुमार ने बताया कि उसका भाई हिलसा थाना के खोरमपुर में रहकर पढ़ाई करता था. उसी इलाके से पिंटू का अपहरण हुआ था. भाई की बेरहमी पिटाई कर बाजार में छोड़ दिया गया था. फोन  से सूचना मिली तो भाई को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया. लेकिन शनिवार को पटना ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. 


घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया. प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला लग रहा है. जांच की जा रही है. जल्द आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. फिलहाल युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

टैग्स