1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Apr 05, 2021, 2:01:32 PM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन तेज रफ्तार के कारण असमय कई लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के डुमरावां मोड़ के पास की है, जहां अनियंत्रित बाइक ने पिता- पुत्र को टक्कर मार दी.
इस हादसे में पिता की स्पॉट डेथ हो गई और बेटा गंभीर रुप से घायल है. घायल बेटे को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मृतक की पहचान 50 साल के शैलेन्द्र यादव के रुप में की गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहारशरीफ एकंगरसराय मार्ग पर डुमरावां मोड़ के समीप जाम कर दिया.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से बाइक को जप्त कर लिया गया है और उसके चालक की पहचान की जा रही है.