ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

नालंदा में रिश्तेदार ने ही परिवार के दो सदस्यों को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

NALANDA: नालंदा में गोतिया ने दो सगे भाईयों को गोली मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। गुस्साएं लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान किसी तरह जान बचाकर भागने

नालंदा में रिश्तेदार ने ही परिवार के दो सदस्यों को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में गोतिया ने दो सगे भाईयों को गोली मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। गुस्साएं लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान किसी तरह जान बचाकर भागने में वह सफल रहा। 


वहीं दूसरी तरफ गोली लगने से घायल दोनों भाईयों को आनन-फानन में भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घायल के परिजनों ने बताया की सोमवार की सुबह नीरपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद अपने दोनों बेटे 35 वर्षीय जयचंद वर्मा और 40 वर्षीय उदय वर्मा के साथ भजन गा रहे थे। तभी इसी दौरान एक रिश्तेदार रजनीकांत उर्फ रंजन कुमार आया और पूर्व के विवाद को लेकर योगेंद्र वर्मा के साथ गाली-गलौज करने लगा। लेकिन फिर थोड़ी देर बार वह पिस्टल लेकर वापस आ धमका और तीन गोलियां दागी।


 दो गोली उदय वर्मा और एक गोली जयचंद वर्मा को लग गयी। गोली मारने के बाद रंजन कुमार को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वह किसी तरह भीड़ से निकल गया। घायल आरोपी बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंच गया और इलाज कराकर अस्पताल से फरार हो गया लेकिन इस बात की भनक तक पुलिस को नहीं लगी।


टैग्स