Hindi News / news / सीएम के गृह जिले में मनरेगा में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा ,पैसे वाले लोगों...

सीएम के गृह जिले में मनरेगा में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा ,पैसे वाले लोगों ने बना लिया जॉब कार्ड

1st Bihar Published by: PRANAY RAJ Updated Sep 02, 2020, 1:12:11 PM

सीएम के गृह जिले में मनरेगा में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा ,पैसे वाले लोगों ने बना लिया जॉब कार्ड

- फ़ोटो

NALANDA : सीएम के गृह जिले में मनेरेगा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. मामला रहुई प्रखंड के चंदुआरा गांव की है. जहां मनरेगा के तहत होने वाले मनरेगा कार्य में भारी फर्जीबाड़ा का खुलासा किया गया है.

 बताया जाता है कि गांव के बाहर से मजदूर मंगवा कर मिट्टी भराई का काम कराया गया है, और उसका पैसा उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संजय प्रसाद अपने परिवार में पत्नी ,बेटे, भाई ,मां और पूंजीपति मित्र के खाते पर पैसा मंगवा कर वितरण किया है.  इतना ही नहीं जिसके नाम से जॉब कार्ड बनाया गया है वह पूंजीपति भी बताया जाता है.

 इस दौरान ग्रामीण ने फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए बताया कि गांव के ही जय श्री कुमार वार्ड सदस्य संजय प्रसाद का अपना भाई हैं. उनके पास तीन हार्वेस्टर मशीन दो ट्रैक्टर है, लेकिन इनके नाम भी जॉब कार्ड बनाया गया है. इसी तरह से  वार्ड सदस्य का मित्र अरविंद प्रसाद एवं उसके पुत्र नलिनी रंजन, वार्ड सदस्य संजय प्रसाद के पत्नीमाधुरी कुमारी, बेटे हिमांशु राज, पूंजीपति भाई राजीव रंजन के नाम से जॉब कार्ड बना कर राशि की निकासी की गई है.  जिसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.