1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Nov 19, 2019, 9:08:56 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां जेडीयू विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मारी है. हालांकि की इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि इस्लामपुर विधानसभा से जदयू विधायक चंद्रसेन की इस सड़क हादसे में बालबाल जान बची है.
घटना जिले के हरनौत थाना इलाके की है. जहां देर शाम जदयू विधायक चंद्रसेन की गाड़ी एक्सीडेंट हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए चंद्रसेन अपनी स्कार्पियो गाड़ी से एकंगरसराय से पटना जा रहे थे तभी हिलसा थाना इलाके के आरपीएस स्कूल के पास एक तेज रफ़्तार से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. जिसके कारण गाड़ी का पिछला टायर ब्लास्ट कर गया.
इस हादसे में विधायक की गाड़ी के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया.