ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

नालंदा में हथियार लहराते फोटो हुआ वायरल, पुलिस कर रही है छापेमारी

NALANDA: बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बढ़ता जा रहा है। अपराधी रात तो रात दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम देने लगे हैं। राज्य क अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि, अ

नालंदा में हथियार लहराते फोटो हुआ वायरल, पुलिस कर रही है छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बढ़ता जा रहा है। अपराधी रात तो रात दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम देने लगे हैं। राज्य क अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि, अब सरे आम हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी डालने लगे हैं। इस कड़ी में अब एक मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के होम डिस्टिक से जुड़ा हुआ है। जहां सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक युवक अपने दोनों कांधे पर हथियार रखे हुए हैं। 


दरअसल, बिहार के नालंदा जिले में एक युवक का सोशल मिडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  इस पोस्ट में एक युवक अपने दोनों कंधों पर बंदूक लिए हुए है। इस सोशल मिडिया पोस्ट के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस फोटो दिख रहा युवक सिलाव थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव का बताया जा रहा है। इस युवक का नाम क्या है, इसके बारे मन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है।  इसके साथ ही इसके कार्य पेशा के बारें में भी जानकारी नहीं दी गई है। 


इधर, इस मामले में सिलाव के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि फोटो वायरल होने की जानकारी उन्हें मिली है। इस फोटो में एक युवक अपने हाथ में दो हथियार लेकर अपने कांधे पर रखा हुआ है। अब इस मामले में पुलिस द्वारा जांच कराई जा रही है। पुलिस बहेड़ा गांव में भी छापेमारी कर रही है। 


बता दें कि, इन दिनों आए दिन वर्चस्व बनाने के लिए हथियार लहराते हुए फोटो या वीडियो को वायरल होता रहता है।  इनपर पुलिसिया कार्रवाई भी होती रहती है। लेकिन, इसके बाजजूद इसमें कमी नहीं आती है।  वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंदूक रखने के लिए लाइसेंस लेना होता है और बिना कोई ठोस कारण के लाइसेंस नहीं मिलता है तो इनलोगों के पास हथियार आता कहां से है, क्यूंकि इस तरह का मामला पुलिस महकमें पर भी सवाल खड़ा करता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता