1st Bihar Published by: Vyom Dipansh Updated Sep 01, 2021, 9:32:33 AM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां झाड़-फूंक के चक्कर में एक अधेड़ की चाकू से गोद-गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना जिले के मानपुर थाना इलाके के गोगड़ीपर गांव की है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय भगत के रूप में की गई है. घटना के बारे में मृतक के बेटे धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि गांव के ही लाल बहादुर पासवान का 5 वर्षीय पुत्र गोविंदा कुमार कई दिनों से बुखार से पीड़ित था. जिसके बाद गांव के ही छोटेलाल पंडित को गोविंदा कुमार के परिजनों के द्वारा झाड़-फूंक करने के लिए बुलाया घर पर बुलाया.
छोटे लाल पंडित के द्वारा बच्चे की झाड़-फूंक की गई ताकि बच्चा ठीक हो जाए. लेकिन इसके ठीक कुछ घंटों बाद ही बच्चे गोविंद कुमार की मौत हो गई. बच्चे के परिजनों ने छोटे लाल पंडित के ऊपर ही बच्चे के ऊपर झाड़-फूंक के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया और मारपीट की.
इस घटना की सूचना तत्काल स्थानीय मुखिया को दी गई इसके बाद दो दिन पहले ही पंचायत बुलाकर इस मामले को रफा-दफा किया गया. आज सुबह जब छोटे लाल पंडित शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे. तभी चार की संख्या में पहले से घात लगाए लोगों ने जैसे ही छोटे लाल पंडित को देखा तो उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया.
क्रूरता की हदों को पार करते हुए चार लोगों ने पंडित को दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान पंडित जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा लेकिन उसे कोई भी बचा नहीं सका. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.