ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

नालंदा में एक साथ 7 कौओं की मौत से इलाके में दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका

NALANDA: नालंदा के सिलावडीह में एक साथ अचानक 7 कौओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोग बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियो

नालंदा में एक साथ 7 कौओं की मौत से इलाके में दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के सिलावडीह में एक साथ अचानक 7 कौओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोग बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को दी  गयी। एक के बाद एक कौओं की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। 


ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह अचानक सिलावडीह गांव के पास एक साथ सात कौओं को मरा हुआ देखा गया। इसके अलावे आस-पास के इलाके में भी मृत अवस्था में एक-दो कौवे पाये ने के बाद इलाके के लोग परेशान हैं और बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। लेकिन अभी पूरे मामले की जांच होनी बाकी है। 


बता दें कि इसके पूर्व भी पिछले वर्ष इलाके में कई कौवा की मौत हुई थी। जिसके बाद बर्ड फ्लू होने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई कि कौओं की मौत का कारण क्या था? आज एक बार फिर आधा दर्जन कौओं की मौत हो गयी है। मौत का कारण लोग बर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को दी है। अब देखना यह होगा कि पशुपालन विभाग के पदाधिकारी कौओं की मरने का कारण क्या बताते हैं। 

टैग्स