ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

जमुई के मड़वा पहाड़ पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो और आरोपियों को धड़ दबोचा है। इसी के साथ ही अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ और छोटू के रूप में हुई है। 


बता दें कि बिहार के जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मड़वा पहाड़ पर बीते दिनों एक नाबालिग छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की थी। मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। लड़की अपने एक साथी के साथ मड़वा पहाड़ घूमने स्कूटी से गई हुई थी। वहां से घर लौटने के दौरान यह घटना हुई। सोशल मीडिया पर छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक-एक कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, बाकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। 


इन दोनों को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने इस बात की जानकारी दी है। बताया कि पूरे मामले की छानबीन जारी है। तमाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले ही मुख्य आरोपी नंदन यादव, हरेराम यादव और मिथुन को गिरफ्तार किया गया था, साथ ही दो नाबालिग को पुलिस निरुद्ध कर चुकी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।   

टैग्स