ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

नालंदा में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

NALANDA: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव में दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई

नालंदा में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव में दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह अपने मुर्गी फार्म में सो रहा था तभी इसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और गला रेतकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गये। 


मृतक के पिता दुलारचंद यादव ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा मुर्गी फार्म में सो रहा था। बेटे से मिलने के बाद वह घर लौट आए थे। कुछ घंटे के बाद मुर्गी फार्म में वापस गए तो देखा कि उनके बेटे की पहले रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया गया था और उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। 


शव के ऊपर गमछा रख दिया गया था ताकि किसी को इस घटना की भनक ना लगे। इस घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी दीपनगर थानाध्यक्ष  पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू की।