ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

नालंदा में धर्मांतरण का खेल! भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन

NALANDA: नालंदा में धर्मांतरण का खेल जारी है। भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। नालंदा के बिंद बाजार में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामन

नालंदा में धर्मांतरण का खेल! भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में धर्मांतरण का खेल जारी है। भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। नालंदा के बिंद बाजार में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। बड़ी छठ घाट पास एक घर में सौ से अधिक महिला और पुरूषों का जमावड़ा हुआ था सभी अपना धर्म बदलने के लिए आए हुए थे। 


धर्म परिवर्तन से पहले यहां प्रभू ईशा मसीह का कार्यक्रम चल रहा था। आस पास के कुछ लोग धर्म परिवर्तन का विरोध करने लगे। लोगों ने सभा लगाकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मुखिया को दी। मुखिया उमेश राउत पुलिस को लेकर सभा स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को देखते ही कई लोग वहां से भाग निकले। 


पुलिस ने जब पूछताछ के लिए पिन्टू रविदास को अपने साथ थाने लेकर पहुंची तब उसने बताया कि धर्म परिवर्तन करने के लिए सकसोहरा ,लखीसराय समेत दर्जनों गांवों के लोग आये हुए थे। सकसोहरा के लाखाचक से सविता देवी,दयानंद यादव रामनगर घोसवरी से रामप्रवेश यादव लखीसराय के प्रमोद रविदास को झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए लाया गया था। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम को नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गयी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।