ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

नालंदा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस बता रही हार्ट अटैक से मौत

NALANDA: नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सरथुआ गांव में शुक्रवार की देर शाम पूर्व के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे। ज

नालंदा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस बता रही हार्ट अटैक से मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सरथुआ गांव में शुक्रवार की देर शाम पूर्व के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे। जमकर लाठी-डंडे भी चले। एक पक्ष के लोगों ने डंडा-रॉड से पीटकर बुजुर्ग की जान ले ली। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से आक्रोशितों की नोक-झोंक हो गई।


 मृतक की पहचान 65 वर्षीय चंदेश्वर यादव के रूप में हुई हैं। इस घटना के विरोध में लोगों ने घंटों हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के दामाद द्वारिका यादव ने बताया कि पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था। देर शाम आरोपियों के बच्चे से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बदमाश लाठी-डंडा लेकर हमला करने आ गये। 


बदमाश रोड़ेबाजी करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान डंडा-रॉड से पीट-पीटकर उनके ससुर बुजुर्ग चंदेश्वर यादव की जान ले ली। जब तक उनके ससुर ने दम नहीं तोड़ा तब तक बदमाश उन पर लाठी-डंडा बरसाते रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने खदेड़ दिया। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगा।