ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

नालंदा में बंद बोरा में मिला कटा हुआ हाथ और पैर, इलाके में मची सनसनी

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम नहीं हो रहा है। राज्य में आए दिन हत्या, लूट,बलात्कार की खबरें आती रहती है। वहीं , लगातार बढ़ी रही अपराध से पुलिस महकमे में भी अफरा- तफरी मच

नालंदा में बंद बोरा में मिला कटा हुआ हाथ और पैर, इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम नहीं हो रहा है। राज्य में आए दिन हत्या, लूट,बलात्कार की खबरें आती रहती है। वहीं , लगातार बढ़ी रही अपराध से पुलिस महकमे में भी अफरा- तफरी मच गई। पुलिस मुख्यालय में राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर बैठक जारी है। अब इसी कड़ी में एक ताजा मामला सूबे के मुख्यमंत्री के जिले से निकल कर सामने आई है। यहां, एक युवक का कटा हुआ शव बोरे में बंद पड़ा हुआ मिला है।  


दरअसल, नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव के छिलका के पास बंद बोरा में हाथ - पैर कटा हुआ शव बरामद हुआ है।  इसकी सुचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर चौकीदार ने जब बोरा खोलकर देखा तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ और पैर मिला। जिसके बाद चौकीदार द्वारा इस मामले की जानकारी नूरसराय थानाध्यक्ष को दिया गया। 


इधर, इसकी सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर कटा हुआ हाथ और पैर को लेकर इसके डीएनए जांच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया है। जहां, इसका सिर और धड़ मिलने के बाद इसका मिलान करवाया जा रहा है। ताकि यह मालूम चल सके कि दोनों टुकड़ा एक ही इंसान का है या अलग - अलग इंसान का। फिलहाल, हाथ और पैर को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया और पुलिस घटनास्थल के आस पास के इलाके में सर्च अभियान चलाकर शरीर के अन्य हिस्सा को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है।