ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

NALANDA : बिहार में सरकार बेहतर स्वास्थय व्यवस्था के लाख दावे करती हो लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई किसी से भी छिपी नहीं है. ताजा मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में देखने

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में सरकार बेहतर स्वास्थय व्यवस्था के लाख दावे करती हो लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई किसी से भी छिपी नहीं है. ताजा मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में देखने को मिला जहां सही समय पर एक प्रसूति महिला को इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही को उसकी मौत का कारण बताया है. 


जानकारी के अनुसार, नूरसराय थाना इलाके के बेलसर गांव निवासी कल्पना कुमारी की डिलिवरी बिहार शरीफ सदर अस्पताल में हुई थी. ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया. उसके बाद महिला थोड़ी देर ठीक रही और लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी. हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के नहीं रहने के कारण महिला का इलाज सही समय पर नहीं हो सका और तड़प-तड़पकर उसने दम तोड़ दिया.


इधर मृतका के पति का साफतौर पर कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी की जान गई है. लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता