ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

नालंदा में आपसी विवाद में जमकर मारपीट, बुजुर्ग महिला का आंख फोड़ा

NALANDA: नालंदा जिले के तेलमर ओपी क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर गोतिया के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 63 साल की बुजुर्ग महिला का आंख फोड़ डाला। बुजुर्ग महिला सुमित्रा देव

नालंदा में आपसी विवाद में जमकर मारपीट, बुजुर्ग महिला का आंख फोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा जिले के तेलमर ओपी क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर गोतिया के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 63 साल की बुजुर्ग महिला का आंख फोड़ डाला। बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी स्व. राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी हैं। मारपीट की इस घटना में उनके बायें आंख में गहरा चोट लगा है। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें हरनौत अस्पताल ले जाया गया। 


जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी महिला का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला की बहू बबिता देवी ने बताया की उसके गली में गोतिया के लोग भूसा काट रहे थे। भूसा हटाने को लेकर विवाद हो गया। 


विवाद मारपीट में तब्दिल हो गया। इस विवाद में गोतिया के लोगों ने ईंट से उनकी सास पर हमला कर दिया। जिससे उनकी सास सुमित्रा देवी का आंख फूट गया है और वो बुरी तरह से घायल हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स