1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 10:42:12 AM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा से बड़ी खबर आ रही है. जिले में 9 महीने के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई है. खबर के मुताबिक एक चाचा ने ही अपने 9 महीने के भतीजे की हत्या कर दी है. दीपनगर थाना इलाके के गंजपर गांव में ऐसी निर्मम हत्या की खबर सनससी फैली गई है. बताया जाता है कि 9 महीने के बच्चे की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई और फिर बच्चे को शव के घर में ही छिपा दिया गया. इस निर्मम वारदात के पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है. खबर के मुताबिक आरोपी चाचा घर से फरार है.