ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

नालंदा जहरीली शराब मामले में तीन धंधेबाज गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुनीता देवी और उसके दो बेटे अरेस्ट

NALANDA : सोहसराय के छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कांड की मुख्य आरोपी सुनीत

नालंदा जहरीली शराब मामले में तीन धंधेबाज गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुनीता देवी और उसके दो बेटे अरेस्ट
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : सोहसराय के छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कांड की मुख्य आरोपी सुनीता देवी को उसके पुत्र सूरज और सिंटू के साथ अरेस्ट किया है. 


छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड में सुनीता देवी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद नालंदा एसपी अशोक मिश्रा सुनीता देवी के बेटे धीरज को लेकर बड़ी पहाड़ी पहुंचे. जहां सुनीता के घर के समीप जहरीली शराब में इस्तेमाल की जाने वाली ईस्ट बरामद की गई. 


पूछताछ के दौरान सुनीता देवी के बेटे ने कबूल किया था कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाले ईस्ट को उसने घर के बगल वाली जमीन में गाड़ दिया था. जहां से खुदाई कर अवशिष्ट को बरामद करते हुए एसपी अपने साथ ले गए.


बताते चलें कि एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं, 2 मकान को सील किया गया साथ ही 4 तसला, 1 शराब बनाने का उपकरण और 86 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है.


आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शनिवार से अबतक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी. वहीं सूत्र बताते हैं कि, जहरीली शराब से और ज्यादा मौतें हुईं हैं. दूसरे जगह प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया. शहर के छोटी पहाड़ी में हुए शराब कांड पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.


बता दें कि न्यायालय के आदेशानुसार नालंदा जहरीली शराब कांड के फरार सात अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया था. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. वहीं छोटी पहाड़ी में राजस्व विभाग के द्वारा घरों का सर्वे भी किया जा रहा है. अवैध घरों को तोड़ा जाएगा.