ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

नालंदा और सीवान में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सीवान और नालंदा जिले में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घाय

नालंदा और सीवान में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सीवान और नालंदा जिले में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना सीवान के एम एम कॉलोनी इलाके की है, जहां साईं टोली मुहल्ले बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है. सीवान पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


दूसरी घटना नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र की है, जहां कमल बिगहा गांव में  आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने लगी. इस गोलीबारी में एक गोली बुजुर्ग महिला को लग गयी. जख्मी नागेश्वर पासवान की 60 वर्षीया पत्नी मालो देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. 


जख्मी महिला की गोतनी रुक्मिणी देवी ने बताया कि शाम को मालो देवी मवेशियों को खाना देने के लिए घर से निकली थी. उसी दौरान गांव के ही दो दबंग आपस में मारपीट करने लगे. देखते ही देखते ही गोलियां चलने लगी. एक गोली मानो देवी के पैर में लग गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. 


थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था. इसी में एक के जख्मी होने की सूचना है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता