1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 08, 2019, 3:42:47 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने एक कमरे से 4 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूरी घटना जिले के बड़ी पहाड़ी इलाके की है. जहां देवी कॉलोनी में जिस्म के धंधे का पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस में इस देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक रूम से 4 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस की ओर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी इमरान परवेज़ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के देवी कॉलोनी इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है. पुलिस ने उस होटल में फौरन रेड मारते हुए मौके से 4 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को गिरफ्तार किया. पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामान भी हाथ लगे हैं. नालंदा से राज की रिपोर्ट