ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

नकली पुलिस बनकर व्यवसायी को लगाया ढाई लाख का चूना, खुद को पुलिस बता उच्चकों ने शराब के नाम पर की बैग की तलाशी

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब तो पुलिस के नाम पर भी लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। बेगूसराय में

नकली पुलिस बनकर व्यवसायी को लगाया ढाई लाख का चूना, खुद को पुलिस बता उच्चकों ने शराब के नाम पर की बैग की तलाशी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब तो पुलिस के नाम पर भी लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। बेगूसराय में नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी को ढाई लाख का चूना लगा दिया है। शराब की तलाशी के नाम पर बैग की तलाशी ली और बैग में रखे ढाई लाख रूपये निकालकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। 


व्यवसायी को भी पता नहीं चल सका की ये नकली पुलिस थे। क्योंकि बदमाश उन्हें पुलिस का धौंस दिखा रहे थे जिससे वे काफी डर गये थे उन्हें यह एहसास तक नहीं हुआ कि ये असली पुलिस वाले नहीं हैं।  व्यवसायी ने उच्चकों का विरोध भी नहीं किया क्योंकि उन्हें यह लग रहा था कि पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन जब ढाई लाख रुपये लेकर उच्चके भाग गये तब उन्हें पता चला कि उनके साथ बड़ा कांड हो गया।  


बेगूसराय में शनिवार को दिन के करीब तीन बजे अज्ञात उचक्कों ने पुलिस बनकर खगड़िया के एक गल्ला व्यवसायी को ढाई लाख का चूना लगा दिया। घटना कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट की है। इस संबंध में खगड़िया के दान नगर निवासी स्व. ओमप्रकाश पोद्दार के पुत्र आनंद कुमार ने नगर थाना ने लिखित आवेदन देकर उचक्कों पर कार्रवाई की मांग की है। 


मिली जानकारी के अनुसार गल्ला व्यवसायी ढाई लाख रुपया लेकर जिला परिषद मार्केट पहुंचे थे। तब उचक्कों ने स्टेशन से ही उनका पीछा किया और जिला परिषद मार्केट के सामने एक कपड़े की दुकान के पास खुद को पुलिस वाला बता तलाशी ली। बैग में शराब और हथियार होने की बात कह व्यवसायी को डराया धमकाया और इसी क्रम में बैग से रुपया लेकर चंपत हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता