ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

नकली नोट का नेटवर्क चलाने वाला माफिया सुधीर बिहार से गिरफ्तार, एनआईए ने रखा था दो लाख रुपये का इनाम

नकली नोट मामले में दो साल से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को मुजफ्फरपुर से वांटेड तस्कर सुधीर कुशवाहा की गिरफ्तारी हुई. सुधीर कई वर्षों से फरार चल रहा था. जिसके बाद प

नकली नोट का नेटवर्क चलाने वाला माफिया सुधीर बिहार से गिरफ्तार, एनआईए ने रखा था दो लाख रुपये का इनाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

नकली नोट मामले में दो साल से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को मुजफ्फरपुर से वांटेड तस्कर सुधीर कुशवाहा की गिरफ्तारी हुई. सुधीर कई वर्षों से फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस उसकी खोज में जुटी थी. वांटेड होने के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ी सक्रियता के कारण वह पुलिस की रडार पर था. एनआईए ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था.


जानकारी के मुताबिक, वांटेड तस्कर सुधीर कुशवाहा भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त रहा है. नकली नोट के जरिये उसने कई गैर-कानूनी काम को अंजाम दिया है. देश विरोधी संगठनों से भी उसके तार जुड़े रहे हैं. वर्ष 2016 में घोड़ासहन स्थित अरुणा नदी के पास रेल ट्रैक पर केन बम रखने में भी इसकी संलिप्तता सामने आई थी. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह आतंकियों के एजेंट के रूप में काम कर रहा था.


बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस को सुचना मिली कि सुधीर कुशवाहा घोड़ासहन से मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर आ रहा है. गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी. पुलिस वांटेड तस्कर को गिरफ्तार के लिए पूरी तैयारी हो गई थी. सुधीर के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और फिर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अभी एनआईए ले गई है या नहीं, इसकी कहीं पुष्टि नहीं की गई है.

टैग्स