ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बस

बड़ा रेल हादसा: नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के इटावा से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हुआ है। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा

बड़ा रेल हादसा: नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के इटावा से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हुआ है। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन एक्सप्रेस की बोगी में भीषण आग लग गई। इससे एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई है। एस-1 में आग लगी थी और ये आग एस-2 की बढ़ गई। घटना इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुई है। हादसे के वक्त ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों ने ट्रेन से कूदकार अपनी जान बचाई। एहतियात के तौर पर एस-1, एस-2, एस-3 तीनों डिब्बों को अलग कर दिया गया है।


इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।बताया जा रहा है कि इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन के गुजरते ही स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच मे धुंआ देखा था। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी के जरीए ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन को रोका गया और उसका पावर ऑफ कराया गया। यात्रियों को समय रहते सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।