ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

नहीं मिला मनपसंद खाना तो भाभी को मार दी गोली, हत्या के बाद देवर हुआ फरार

KHAGARIA: गुस्से में लोग बड़ी घटना को अंजाम दे देते है जिसके बाद पछतावे के सिवाय कुछ भी नहीं बचता। हम बात बिहार के खगड़िया जिले की कर रहे हैं जहां एक देवर ने मामूली बात

नहीं मिला मनपसंद खाना तो भाभी को मार दी गोली, हत्या के बाद देवर हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 KHAGARIA: गुस्से में लोग बड़ी घटना को अंजाम दे देते है जिसके बाद पछतावे के सिवाय कुछ भी नहीं बचता। हम बात बिहार के खगड़िया जिले की कर रहे हैं जहां एक देवर ने मामूली बात को लेकर गोली मारकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। हत्या का कारण क्या था इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल मनपसंद खाना नहीं मिलने के कारण गुस्साएं देवर ने हत्या की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया।   


घटना मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव की है। दरअसल मामला यह था कि देवर देर रात घर पर पहुंचा था उस वक्त उसकी भाभी सोई हुई थी। देवर ने जब दरवाजा खटखटाया तब उठकर वह पहले दरवाजे को खोला फिर देवर को खाना परोसा। मनपसंद खाना नहीं परोसने पर देवर आगबबूला हो गया। देवर के सिर पर खून सवार हो गया और उसने गोली मारकर भाभी की हत्या कर दी। 


मृतका की पहचान 25 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मृतका का पति घर पर नहीं था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मृतका का देवर अजित कुमार मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।


इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन आरोपी देवर की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।