1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Sep 22, 2020, 5:05:35 PM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के धराहरा में नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम नहर के पास उमड़ पड़ा.
घटना के बाद एक तरफ जहां परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं पूरे इलाके में मायूसी छाई हुई है. इधर लोगों ने स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया.
फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल्लिये भेजने की कवायद भी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है.