Hindi News / news / नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, शव...

नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, शव की तलाश जारी

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Aug 16, 2021, 4:19:40 PM

नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, शव की तलाश जारी

- फ़ोटो

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अब तक शव बरामद नहीं हो सका है जिसकी खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदीं में शव की तलाश में जुट गयी है।    


भागलपुर के जोग्सर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ गंगा घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गंगा नदी में डूब गये। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सोनवर्षा निवासी शंभू सिंह के पुत्र विक्रम कुमार और नवगछिया निवासी अजय दास के पुत्र आदर्श कुमार गंगा स्नान करने के लिए आया हुआ था। गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान दोनों सेल्फी ले रहे थे और इसी दौरान पैर फिसल जाने से दोनों गंगा नदीं में गिर गये...


और गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गयी। एसडीआरएफ की टीम शव की खोजबीन में जुटी हुई है। अबतक दोनों का शव नहीं मिल पाया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।