ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

BETTIAH NEWS : नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नदी में स्नान के दौरान दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।

BETTIAH NEWS : नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नदी में स्नान के दौरान दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस की टीम ने  गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला। 


जानकारी के मुताबिक, बेतिया में  बड़ी नौतन के धोबिया घाट चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गईं । दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों का भी जमावड़ा नदी के किनारे लग गया। उसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मुशक्कत के बाद दोनों किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया। 


वहीं, सूचना पे पहुंची स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा हैं कि जिउतिया पर्व को लेकर बच्चों व महिलाओं के साथ दोनों बच्चे नदी घाट पे स्नान करने के लिए चले गये थे। नहाने के क्रम में एक 8 वर्षीय मुराद अली डूबने लगा जिसे बचाने गया आफ़ान किशोर भी नदी में डूब गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया हैं। दोनों की किशोर की पहचान नौतन के बलूआ निवासी सकिल मियां का 12 वर्षीय पुत्र आफान और आजाद खां के 8 वर्षीय पुत्र मुराद अली के रूप हुईं हैं।