ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखें

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मामले को रफा-दफा करने के लिए बैठायी गयी थी पंचायत

WEST CHAMPARAN: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैसे का लालच देकर पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची को अपने घर में बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मामले को रफा-दफा करने के लिए बैठायी गयी थी पंचायत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैसे का लालच देकर पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची को अपने घर में बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बात सामने आने पर इसे लेकर पंचायत भी बैठाई गयी। जहां मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गयी। 


लेकिन पीड़िता की मां ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय आरोपी दरवेश मियां को धड़ दबोचा। इस मामले पर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है। पीडि़ता की मां ने बताया कि लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। मंगलवार की दोपहर घर के लोग धान की रोपनी करने गए थे। उस वक्त पीडि़ता घर में अकेली थी। तभी इसी दौरान पड़ोसी घर आया और पैसे देने का लालच देकर नाबालिग बच्ची को अपने साथ घर ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 


मामले की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तब मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गयी। इसे लेकर गांव में पंचायत बैठायी गयी लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई होता देख पीड़िता की मां ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।