ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में महापाप: विधायक के करीबी रिश्तेदार की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप, घर से खींचकर आधा दर्जन बदमाशों ने किया गंदा काम

ARA: बिहार में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना

बिहार में महापाप: विधायक के करीबी रिश्तेदार की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप, घर से खींचकर आधा दर्जन बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


पूरा मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात गांव में एक शादी समारोह था। पीड़िता के परिवार के लोग उसी शादी समारोह में शामल होने के लिए गए थे। घर में 13 वर्षीय लड़की और उसका छोटा भाई थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर करीब आधा दर्जन आरोपी जबरन घर में घुस गए और लड़की को घर से खींचकर अपने साथ ले गए।


बदमाशों ने गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की को अपी हवस का शिकार बनाया। परिजन जब घर पहुंचे तो नाबालिग बेटी को घर से लापता पाया। इसके बाद लड़की को खोजबीन शुरू की गई। पीड़िता गांव के बाहर खेत से बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों पर राजनीतिक विद्वेष को लेकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्ची के पिता एक राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता हैं और वो सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के करीबी रिश्तेदार भी हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता