ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

नाबालिग छात्रा को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था शिक्षक, छात्रा को बहला-फुसलाकर हो गया फरार

WEST CHAMPARAN: घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की करतूत सामने आई है। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर शिक्षक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है। जब पीड़िता के पिता को इसकी जानकार

 नाबालिग छात्रा को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था शिक्षक, छात्रा को बहला-फुसलाकर हो गया फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की करतूत सामने आई है। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर शिक्षक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है। जब पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी हुई वे आरोपी शिक्षक के घर पर पहुंच गये लेकिन वहां उनके साथ शिक्षक के घर के लोगों ने बदसलूकी की और मारपीट की धमकी देने लगे। जिसके बाद पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होते  ही पुलिस इस पूरे की छानबीन में जुट गयी है। अब तक ना तो शिक्षक का पता चल सका है और ना ही छात्रा का। घर के लोग काफी परेशान हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 


परिवार के सदस्यों ने यह कभी सोचा भी नहीं था कि बेटी के पढ़ाने वाला शिक्षक इस तरह की हरकतें करेगा। परिवार वाले शिक्षक पर पूरा विश्वास करते थे उन्हें नहीं मालूम था कि शिक्षक उनके साथ विश्वासघात करेगा। मामला पश्चिम चंपारण के नवलपुर का है जहां एक आशिक मिजाज के शिक्षक की करतूत सामने आई है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर वह फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद परिजन तो हैरान है ही साथ ही साथ इलाके के लोग भी सकते में हैं।     


मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शादी की नीयत से अगवा करने के आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक जीपी मुखिया समेत अन्य तीन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए जीपी मुखिया नामक टीचर नाबालिग छात्रा को पढ़ाने आता था। घर के लोग उस पर आंख बंद कर विश्वास करते थे। वह छात्रा के घर आकर एक कमरे में उसे पढ़ाया करता था। इस दौरान छात्रा उसके बहकावे में आ गयी जिसके बाद आरोपी शिक्षक उसे लेकर फरार हो गया। अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस दोनों को पता लगाने में जुट गयी है। 

टैग्स