ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

'MY' के साथ -साथ 'BAAP' की भी पार्टी है राजद, जन विश्वास यात्रा में बोले तेजस्वी ... हमलोग तोड़ने नहीं जोड़ने में करते हैं विश्वास

MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे

'MY' के साथ -साथ 'BAAP' की भी पार्टी है राजद, जन विश्वास यात्रा में बोले तेजस्वी ... हमलोग तोड़ने नहीं जोड़ने में करते हैं विश्वास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं।  यात्रा के दौरान वे जनता के बीच जाकर लोकसभा चुनाव अभियान का भी आगाज कर रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी के इस यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड से हो रही है। जहां तेजस्वी ने खुद की पार्टी पर लगने वाले धब्बे को लेकर भी बड़ा एलान किया है। 

तेजस्वी यादव ने समझाया BAAP का मतलब

तेजस्वी यादव ने कहा कि- कुछ लोग कहते हैं राजद माई (MY) की पार्टी है , लेकिन आज उनलोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (MY) की पार्टी है बल्कि ये बाप(BAAP)की पार्टी है। अब आपको इसका मतलब समझना होगा। यहां B का मतलब है - बहुजन,A का मतलब -अगड़ा,A का मतलब - आधी आबादी, P का मतलब -पुअर या गरीब की पार्टी है। 

'हमलोग A टू Z वाले लोग'

तो हमलोग A टू Z वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जोड़ने वाले लोग हैं तोड़ने वाले लोग नहीं हैं। हमलोग प्यार की बात करते हैं और एकता की बात करते हैं। लेकिन, भाजपा वाला लोग छोड़ना चाहता है।

'आपकी ताकत चाहिए'

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमे आपलोगों की ताकत चाहिए।अगर आप ताकत देंगे तो आपके लिए जान भी दे देंगे।हमने वादा किया था की सरकार बनी तो 10 लाख नौकरी देंगे.। 2020 में हमे षड्यंत्र से हरवाया गया।जब 2020 में हमने कहा की 10 लाख नौकरी देंगे तो नीतीश ने कहा कि कहां से नौकरी देंगे।अपने बाप के घर से नौकरी देंगे। आपने 17 महीने जो ताकत दिया उसमे हमने अपना वादा पूरा किया। हमने अबतक 5 लाख नौकरियां दिलवाने का काम किया or  हमने देश भर में रिकॉर्ड कायम किया।

‘क्या पीएम मोदी लेंगे गारंटी’

वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वाला कहता है मोदी की गारंटी है। बीजेपी बताए कि नीतीश जी की गारंटी लेंगे। नीतीश जी फिर नही बदलेंगे इसकी गारंटी लेंगा बीजेपी। नीतीश कुमार एक साल में तीन तीन बार पलटी मारे. हमने बिहार में बड़ी लकीर की खींच दी है। अब जो भी बात करेगा वो नौकरी की बात करेगा। हमे कोई जल्दीबाजी नही है। सत्ता मे रहेंगे तो आपके लिए काम करेंगे. विपक्ष मे रहेंगे तो आपकी आवाज उठाएंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता