ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख से अधिक कैश के साथ 4 शातिरों को दबोचा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने व्यवसायी के घर हुए चोरी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 20 लाख से अधिक कैश के साथ 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर पुलिस इसे बड़ी क

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख से अधिक कैश के साथ 4 शातिरों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने व्यवसायी के घर हुए चोरी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 20 लाख से अधिक कैश के साथ 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा गया है। 


चोरी की बड़ी घटना दस दिन पहले मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 बंगलामुखी मंदिर के पीछे आकाश बंका के घर में हुई थी। जहां चोरों ने घर का ताला काटकर लाखों रुपये के ज्वेलरी और डेढ़ लाख रुपए नकद चुरा ले गए थे। चोरी की वारदात में सोना व्यवसायी भी शामिल था जो चोरी का ज्वेलरी खरीद कर झटपट ज्वेलरी को गला देता था। चोरी की वारदात होने के बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी थी। पुलिस के अथक प्रयास से चोरी के बड़े वारदात का खुलासा हो गया। 


पुलिस ने चोरों के मुख्य सरगना के  पास से करीब बीस लाख रुपये बरामद किया है। वहीं गिरफ्तार अन्य चोरों के पास से भी करीब दो लाख रुपये बरामद किया गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 के बंगलामुखी मंदिर के पीछे स्थित आकाश बंका के घर से चोरों ने 12 दिसंबर की रात लाखों की ज्वेलरी और नकद चुरा कर ले गए थे। इस घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस मामले के उद्भेदन में जुट गई। पुलिस ने इस मामले के उद्भेदन के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने इसका सफल उद्भेदन कर लिया। चोरी के गहने से मिले पैसे भी पुलिस ने जब्त कर दिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। 

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख से अधिक कैश के साथ 4 शातिरों को दबोचा


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता