ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

MUZAFFARPUR NEWS: JDU MLC दिनेश सिंह के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां JDU MLC दिनेश सिंह के बेटे छोटू सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना जैतपुर ओपी के पोखरैरा की

MUZAFFARPUR NEWS: JDU MLC दिनेश सिंह के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां JDU MLC दिनेश सिंह के बेटे छोटू सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना जैतपुर ओपी के पोखरैरा की है जहां अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुलेट बाइक से छोटू सिंह कही जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। घटनास्थल पर बाइक और छोटू सिंह का क्षत-विक्षत शव पाया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जैतपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटना की पुष्टि सरैया के डीएसपी कुमार चंदन ने की है। 


जेडीयू एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह और सांसद वीणा देवी के पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। छोटू सिंह की पत्नी निरुपमा सिंह जिला परिषद की उपाध्यक्ष हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

MUZAFFARPUR NEWS: JDU MLC दिनेश सिंह के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा

टैग्स