ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसाबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसा

मुजफ्फरपुर नाव हादसा: बागमती नदी से अबतक चार शव बरामद, 8 लोग अब भी लापता

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित बेनीबाद ओपी के मधुरपट्टी घाट पर हुए नाव हादसे में शुक्रवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सहयोग से 4 शवों को नदी से बरामद किया गया जबकि इस हादसे

मुजफ्फरपुर नाव हादसा: बागमती नदी से अबतक चार शव बरामद, 8 लोग अब भी लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित बेनीबाद ओपी के मधुरपट्टी घाट पर हुए नाव हादसे में शुक्रवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सहयोग से 4 शवों को नदी से बरामद किया गया जबकि इस हादसे के शिकार हुए 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से ही लापता लोगों के परिजन नदी के घाट पर जमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि आज सुबह हादसा स्थल से 3 से 4 किमी दूर  पागा डीह गांव के पास नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा गया। जिसके बाद लोग पहुंचे तो उसकी पहचान मधुरपट्टी के हादसे के शिकार अजमत (5वर्ष ) पिता मो. नौशाद  के रूप में  हुई। वहीं दिन में एनडीआरएफ के मदद से घटनास्थल से करीब आधा किमी की दूरी पर मो. शमसूल (40 वर्ष) पिता महरूम यकूव व भटगामा के  मिंटू सहनी (20 वर्ष) पिता स्व. राजदेव सहनी का शव मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गायघाट सीएचसी भेज दिया गया है। 


वहीं शाम में मधुरपट्टी के ही मो. वसीम (11 वर्ष) पिता मो. इस्माइल का शव बरामद किया गया। आज भी घटनास्थल पर  कई गांवों के लोग पहुंचे थे। भारी भीड़  के बीच रेस्क्यू के दौरान सबकी नजरें नदी के पानी में लापता लोगों को ही तलाश रही थी। डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर गायघाट सीएचसी में डॉक्टरों की 6 सदस्यीय टीम ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता