ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

मुजफ्फरपुर में पदभार संभालते ही अपराधियों ने SSP को दी सलामी, ठेकेदार का मर्डर, पुलिस टीम पर भी की ताबड़तोड़ फायरिंग

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक ठेकेदार का मर्डर कर दिया. एक अन्य दूसरी घटना में अपराधियों ने पुलिस टीम के ऊपर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की. मुजफ्फरपुर में नए एसएसपी के आने के बावजूद भी अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है. हालांकि इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी की हताहत की कोई सूचना नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात जिले के बोचहां थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक ठेकेदार की पहचान विजय कुमार साह के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक ठकेदार विजय कुमार साह बुलेट बाइक से कही जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


दूसरी बड़ी वारदात जिले के मोतीपुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों की ओर से पुलिस टीम पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया. पुलिस ने भी अपराधियों के ऊपर दबाव बनाया और फौरन उन्हें खदेड़ते हुए एक अपराधी को दबोच लिया. मामले की छानबीन की जा रही है.