ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते रह गए DGP भट्टी, बदमाशों ने बीच शहर में पार्लर संचालक को मार दी गोली

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट, डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकार

बिहार: पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते रह गए DGP भट्टी, बदमाशों ने बीच शहर में पार्लर संचालक को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट, डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे डीजीपी आरएस भट्टी के मुजफ्फरपुर में रहते हुए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक सलून संचालक को गोली मार दी है।


सलून संचालक की पहचान सकरा इलाके के ढोली निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी संजय काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक स्थित अपने सलून को बंद कर वापस लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब संजय ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और संजय की बाइक और सोने का चैन लूट कर अपराधी मौके से फरार हो गए।


गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घायल सलून संचालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताते चलें कि बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी मुजफ्फरपुर रेंज के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक करने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे, इसी बीच  बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता