Hindi News / news / ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Mar 07, 2020, 7:17:55 AM

ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है. यहां पर ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हुई है. इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हुई है. यह घटना कांटी थाना के नरसंडा एनएच 28 पर हुई है.

इस हादसे में घायल चार लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी है. फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान आसपास के ग्रामीण को जैसे ही खबर लगी वह घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की मदद से ही घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.