ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मुजफ्फरपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! मंदिर में घुसे मुस्लिम युवक ने की नापाक हरकत, पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मंदिर में घुसे एक मुस्लिम लड़के ने भगवान की मूर्ति को अपवित्र करने की कोशिश की है। आरोपी जब भगवान की मुर्ति तक नहीं पहुंच सका तो पेशाब

मुजफ्फरपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! मंदिर में घुसे मुस्लिम युवक ने की नापाक हरकत, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मंदिर में घुसे एक मुस्लिम लड़के ने भगवान की मूर्ति को अपवित्र करने की कोशिश की है। आरोपी जब भगवान की मुर्ति तक नहीं पहुंच सका तो पेशाब कर मौके से फरार हो गया हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे धर दबोचा और जमकर धूनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शहर का माहौल खराब न हो इसको लेकर पुलिस अलर्ट पर है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम शहर के बड़ी कल्याणी चौक स्थित मंदिर में लोग पूजा अर्चना कर रहे थे तभी दीवान रोड निवासी मो मोइनुद्दीन बिना जूते उतारे मंदिर के भीतर घुस गया।युवक मां दुर्गा की प्रतिमा की तरफ बढ़ ही रहा था तभी पुजारी की नजर उसपर पड़ गई। पुजारी ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने मंदिर परिसर में ही पेशाब कर दिया और वहां से भागने लगा। इस दौरान मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उधर, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा व्याप्त है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल इलाके में पुलिस की गतिविधि तेज कर दी गई है और अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता