Hindi News / news / करंट लगने से दो भाईयों की मौत, मछली पालक ने तालाब के किनारे...

करंट लगने से दो भाईयों की मौत, मछली पालक ने तालाब के किनारे बिछाया था तार

1st Bihar Published by: Updated Sep 19, 2020, 12:23:57 PM

करंट लगने से दो भाईयों की मौत, मछली पालक ने तालाब के किनारे बिछाया था तार

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: तालाब के किनारे करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई. यह घटना कांटी थाने के पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के बकुलाहां चौर की है. 

मौत के बाद हंगामा

दोनों भाईयों की मौत से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हंगामा को शांत कराया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान सलोना भेड़ियाही गांव के रहने वाले शहाबुद्दीन और शरफुद्दीन के रूप में हुई है. 

तालाब के किनारे लगाया था तार

बताया जा रहा है कि मछली पालने वाले तालाब मालिक ने मछली चोरी रोकने के लिए तालाब के किनारे उसने बिजली का तार लगाकर करंट दिया था. इस करंट के चपेट में ही दोनों भाई आ गए. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस तार लगाने वाले व्यक्ति का भी पता लगा रही है. इस घटना के बाद गांव में तनाव  माहौल है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.