1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Sep 17, 2020, 12:41:19 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है. इनकम टैक्स विभाग ने शहर के बड़े कारोबारी और वार्ड पार्षद नंदू कुमार शाह के यहां पर छापेमारी कर रही है.
कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी
कारोबारी के कई दुकान, स्कूल और घर समेत कई जगहों पर इनकम टैक्स के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं. यह छापेमरी नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट स्थित आवास और दुकान में और अखाड़ाघाट रोड स्थित जीडी मदर स्कूल में चल रही है.
भारी संख्या में पुलिस मौजूद
जिन जगहों पर छापेमारी हो रही है. उस जगह पर भारी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. इनकम टैक्स के अधिकारी कागजातों की जांच कर रहे हैं. कारोबारी पर टैक्स चोरी करने का आरोप है.