ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर घर में फंदे से लटकाया

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना अहियापुर थाना इलाके के सहवाजपुर की है. मृतक छात्र की पहचान अभिषेक आनंद के रुप में की गई है.&nb

मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर घर में फंदे से लटकाया
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना अहियापुर थाना इलाके के सहवाजपुर की है. मृतक छात्र की पहचान अभिषेक आनंद के रुप में की गई है. 

बाया जाता है कि सहवाजपुर के रहने वाले शिक्षक दयाशंकर शाही का बेटा अभिषेक आनंद बीटेक की पढ़ाई पूरी कर गेट की तैयारी कर रहा था. इन दिनों अभिषेक घर में ही था. घटना हुई उस वक्त कोई भी घर में नही था. पिता दयाशंकर स्कूल गये थे तो अभिषेक की मां और बहन शहर गयी हुई थी.

देर  शाम जब मां और बहन घर लौटीं तो देखा कि अभिषेक का हाथ और पैर बंधे हुए हैं और बॉडी घर के उपर सीढी से लटक रही है. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को नीचे उतारा और माना कि अभिषेक की हत्या करके उसे दूसरा रूप देने के लिए शव को लटका दिया गया है. मृतक के पिता ने मुहल्ले के हीं एक नेता पर बेटे को मरवा देने का आरोप लगाया है.

छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  शव लटकाए जाने के स्थान को भी फिलहाल सील कर दिया गया है. इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है.