1st Bihar Published by: Updated Aug 30, 2020, 7:53:49 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: कहा जाता है कि पुलिस के नाम से अपराधी और चोर डरते हैं, लेकिन बिहार में अपराधी पुलिसकर्मियों को ही चुनौती देते हैं. जानकारी होने के बाद भी कि यह घर दारोगा का है उसके बाद भी चोरों ने घर में घुसकर चोरी. करीब 6 लाख रुपए के सामान लेकर फरार हो गए. यह घटना मिठनपुरा थाना के न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी की.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चोरों ने शुक्रवार रात सब-इंस्पेक्टर परशुराम झा के घर का ताला तोड़कर चोरी की. वह वर्तमान में समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने में तैनात हैं. पत्नी और बच्चे घर पर ही रहते हैं. लेकिन 28 जुलाई को काम के सिलसिले में पटना गए थे. चोरों ने दारोगा जी का घर साफ कर दिया.
घटना की सूचना दारोगा को मिली तो परेशान हो गए. पत्नी को फोन कर घर जाने के लिए बोला. पत्नी घर गई तो देखा कि गोदरेज से 60 हजार कैश, 5 भर सोने के जेवरात, एलसीडी समेत करीब 6 लाख रुपए के कीमती सामान चोरी हो चुके थे. पत्नी ने मिठनपुरा थाने में केस दर्ज कराया है.