1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated May 25, 2020, 7:19:51 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : कोरोना संकट के बीच मुजफ्फरपुर में चोरों ने अब एक मंदिर को अपना निशाना बनाया है. चोरों ने मंदिर रखे दानपात्र और भगवान के कई सामानों को अपना निशाना बनाया है.
चोरी की यह वरदात जिला के मिठनपुरा थाना इलाके में स्थित बाबा शक्ति धाम राधे श्याम मंदिर की है, जहां चोरों ने मंदिर में रखे गए दानपात्र को तोड़ उसमें से सारी रकम निकाल ली. इसके साथ हो चोरों ने भगवान के अन्य सामानों को भी चुरा लिया.
मामले की जानकारी लोगों को तब मिली जब मंदिर के पूजारी पूजा करने पहुंचे. उन्होंने देखा कि दानपात्र टूटा है और उसके साथ ही मंदिर से सभी किमती सामान गायब है. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का जायजा लिया. वहीं पुलिस अब चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है.