ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

मुजफ्फरपुर में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भूमि विवाद में जमकर फायरिंग हुई। आस-पास के लोगों ने गोलीबारी की सूचना लोकल था

मुजफ्फरपुर में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भूमि विवाद में जमकर फायरिंग हुई। आस-पास के लोगों ने गोलीबारी की सूचना लोकल थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो युवकों को हिरासत में लिया।


गोलीबारी की इस घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 9 खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। बता दें कि अहियापुर थाना राज्य का पहला ऐसा थाना था जिसकी मॉनिटरिंग और थाने का निरीक्षण तत्कालीन डीजीपी ने किया था। माना जाता है कि उत्तर बिहार की राजधानी कहे जाने वाले मुज़फ़्फ़रपुर जिले का यह थाना क्षेत्र शुरू से ही क्राइम के मामले में अव्वल रहा है। 


गौरतलब है कि हाल के दिनों में भी कई आपराधिक मामले इस थाना क्षेत्र में हुए हैं। इस क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाना जिले के नए पुलिस कप्तान राकेश कुमार के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। गोलीबारी के इस मामले पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर इलाके में भूमि विवाद को लेकर गोली चली थी जिसमें एक युवक को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।