Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, 16 साल की युवती को भी उठा ले गए...

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, 16 साल की युवती को भी उठा ले गए डकैत

1st Bihar Published by: SONU SHARMAA Updated Sep 04, 2020, 1:05:55 PM

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, 16 साल की युवती को भी उठा ले गए डकैत

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के दिघरा रामपुरशाह गांव की है. 

जहां गुरुवार की रात करीब एक बजे अपराधियो ने संभु पांडेय के घर मे हथियार के बल पर डकैती की औऱ फिर बाद संभु पांडेय के 16 साल की बेटी का अपहरण कर लिया. युवती को डकैत अपने साथ ले गए, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी,लेकिन गांव वालों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस नहीं सुनी.

पुलिस की लापरवाही से नाराज  ग्रामीणों ने मुज़फ़्फ़रपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. दो घंटे तक ग्राणीण सड़कों पर ही बैठे रहे. जिसके बाद गाड़ियों की लंबी लंबी कतार लग गयी. मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस अधिकारी समेत कई थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच लोगो को समझाने में जुट गयी. घटना के संबंध में गृहस्वामी संभु पांडेय ने बताया कि कल रात करीब आधा दर्जन की संख्या में आये हथियार से लैस डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद उनकी 16 साल की बेटी को भी अगवा कर लिया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.