Hindi News / news / सांसद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

सांसद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 13, 2019, 9:54:29 PM

सांसद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: उत्तरी बिहार में बाढ़ का असर दिखने लगा है. उत्तरी बिहार के अधिकांश जिले बाढ़ की चपेट में है. जिससे इन क्षेत्र के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. सांसद अजय निषाद ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया. साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की. सांसद ने जिलाधिकारी को पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि कुछ दिनों से नेपाल एवं तराई क्षेत्र समेत जिले में भारी बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिला है. बढ़ते जलस्तर एवं बारिश के कारण जिले के औराई एवं कटरा सबसे अधिक प्रभावित है. मुजफ्फरपुर से सोनू की रिपोर्ट