Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में बैंक से 13 लाख रुपए की लूट, लॉकडाउन में अपराधियों ने...

मुजफ्फरपुर में बैंक से 13 लाख रुपए की लूट, लॉकडाउन में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Apr 22, 2020, 3:05:42 PM

मुजफ्फरपुर में बैंक से 13 लाख रुपए की लूट, लॉकडाउन में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने बैंक से 13 लाख रुपए लूट लिया है. यह घटना भगवानपुर की है.

 घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक ऑफ इंडिया के भगवानपुर ब्रांच पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया. लूट के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी किया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी कस्टमर बनकर बैंक में घुसे और अंदर जाते ही बैंककर्मियों पर हथियार दिखाकर कब्जे में ले लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और बैंककर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली.